Spread the love

विमन फिट तो इंडिया हिट के लिए दलभंगा में हुई नारी शक्ति फिटनेस दौड़…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार महिलाओं के लिए खेल संस्कृति खेल कौशल फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावनाओं को बढ़ाने के लिए नेहरू युवा केंद्र सरायकेला-खरसावां के द्वारा शनिवार को कुचाई प्रखंड क्षेत्र के एसएस हाई स्कूल दलभंगा में नारी शक्ति फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में 500 मी दौड़ पर प्रथम यशोदा मुंडा, द्वितीय चंद्रिका मुंडा एवं तृतीय स्थान रहे। उकुरमनी मुंडा को ट्रॉफी टी-शर्ट टोपी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के हाथों सम्मानित किया गया।

मौके पर राष्ट्रीय युवा संघ सेविका सावित्री महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत के महिलाओं की शक्ति और क्षमता का एक प्रमाण होगा। और संदेश फैलाएगा महिलाओं के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि भागीदारी को बढ़ाना फिटनेस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना जिससे महिलाओं की स्वस्थ आत्मविश्वास और समग्र कल्याण में सुधार हो सके। इसके अलावे यह महिलाओं के विकास और सफलता के लिए अनुकूल माहौल को भी बढ़ावा देगा। इस दौरान मुख्य रूप से सुखदेव सरदार सावित्री महतो विधालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed