Advertisements
Spread the love

24 घंटे में पांच अभियुक्त हुए गिरफ्तार…

रामगढ़:इन्दजीत कुमार

Advertisements

जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में संध्या के पांच बजे के करीब प्रेंस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। पीयूष पांडेय ने कहा कि चौबीस घंटे के अंदर ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पांच अभियुक्तों रामगढ़ जिले के निवासी हैं। 22 अगस्त 2023 को समय करीब 07:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिकनी थाना रजप्पा में कुछ व्यक्तियों के द्वारा शमशाद अंसारी 56 वर्ष लगभग को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। लोगों द्वारा रजरप्पा पुलिस को सूचित किया गया।

उक्त सूचना पर पुलिस घटनास्थल से जख्मी व्यक्ति शमशाद अंसारी को सदर हॉस्पिटल रामगढ़ लाया गया। इलाज के उपरांत चिकित्सक द्वारा उसे मृत्यु घोषित कर दिया गया। इसी संबंध में रजरप्पा थाना कांड संख्या 135 / 2023 दिनांक 23 अगस्त 2023 धारा 302 / 34 भा0द0वि दर्ज किया गया। घटनाक्रम की गम्भीरता को देखते हुए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम एसआईटी का गठित किया गया।

विशेष अनुसंधान टीम द्वारा तुरंत अनुसंधान उपरांत लगातार छापेमारी के पश्चात पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इन पांच व्यक्तियों को पुरन महतो, भुवनेश्वर महतो, हीरालाल महतो, बालेश्वर महतो तथा अरविंद महतो गिरफ्तारी किया गया। जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक पीयुष पांडेय ने कहा कि कुछ समाचार पत्रों एवं मीडिया चैनलों में प्रसारित किया गया।

मिडिया चैनलों के द्वारा घटनाक्रम को मॉब लिंचिंग देने की कोशिश की गई। पीयूष पांडेय ने कहा कि कांड को जब मॉब लिंचिंग की श्रेणी में रखना उचित नहीं होगा। मॉब लिंचिंग की घटना बड़ी संख्या में अनियंत्रित भीडतंत्र के तौर हत्या की घटना को अंजाम दिया जाता हैं। जब इस कांड में लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह की घटना मॉब लिंचिंग का रूपदेने से गांव एवं स्थानीय ग्रामीणों की छवि धूमिल होती हैं। क्षेत्र में अशांति पैदा होती हैं।

कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा इसका गलत फायदा उठाकर समाज में तनाव फैलाने तथा विवाद की स्थिति उत्पन्न की जा सकती हैं। इस विधि व्यवस्था की समस्याओं उत्पन्न हो सकती हैं। उक्त मौके पर किशोर कुमार रजक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ पुलिस निरीक्षक हरिनंदन सिंह थाना प्रभारी गुलशन भेंगरा, जयप्रकाश शर्मा, सोनू कुमार, तथा जय श्री वर्मा एवं सहस्त्र दलबल छापेमारी दल बल में शामिल हुए।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित