Advertisements

झारखंड अगेंस्ट करप्शन रामगढ के द्वारा मनाई गई गांधी जयंती…
रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार
Advertisements

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर रामगढ़ शहर में झारखंड अगेंस्ट करप्शन के जिलाध्यक्ष राजकुमार राय के नेतृत्व में रामगढ़ गांधी चौक में गांधी जयंती मनाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उनके महत्वपूर्ण कार्य को याद किया गया। इसके साथ ही 1917 के चंपारण ( बिहार प्रदेश ) में किसान आंदोलन को याद करते हुए।
महात्मा गांधी के पद चिन्ह पर चलने का संकल्प लिया गया । इसी माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड अगेंस्ट करप्शन के अध्यक्ष राजकुमार राय , उपाध्यक्ष गुलाम रब्बानी, गोविंद करमाली, मदन रविदास , रितेश गुप्ता , मोहन मांझी , आरती देवी , उषा देवी , शिव शंकर , ओम प्रकाश , रामचंद्र राम इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे

