Spread the love

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में प्रेसवार्ता को किया संबोधित…

Advertisements

हजारीबाग सांसद किया प्रेस कांफ्रेंस दिया नारा हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़ शहर के सक्रिट हाऊस में दोपहर के समय हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इसी प्रेंस कांफ्रेंस में जमकर महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए। पूरे झारखण्ड प्रदेश से आम जनता एवं भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं आगामी तिथि 11आप्रैल रांची शहर पहुंचेंगे। हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के नेतृत्व में हज़ारीबाग व रामगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश से इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। दोनों ज़िलों से बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल होने रांची जायेंगे।

जयंत सिन्हा ने इस विषय में आज रामगढ़ में प्रेंस कांफ्रेंस को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हर झारखण्डवासीयों जेएमएम-कांग्रेस पार्टी एवं राजद सरकार से त्रस्त हैं। अगर हमें झारखण्ड को बचाना हैं तो इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। मुझे रामगढ़ शहर से इस प्रदर्शन की घोषणा करते हुए बेहद ख़ुशी हो रही हैं। क्योंकि रामगढ़ ने ही विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत दिलवाकर देश में यह संदेश भेजा हैं कि अब झारखण्ड कि भ्रष्ट सरकार को हटाने का समय आ गया।

आज हर किसी की ज़ुबान पर एक ही बात है हेमंत हटाओ, झारखण्ड बचाओ। हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हमें झारखण्ड को लूट, अत्याचार, तुष्टिकरण, बेरोजगारी एवं तानाशाही से बचाना हैं। इसलिए हमें इस सरकार को हटाना हैं। यह भाजपा का दृढ़ इरादा हैं। 11 अप्रैल को झारखण्ड के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। जब लाखों कार्यकर्ता रांची में जनता की आवाज़ को मुखरता से उठाएंगे। झारखण्ड समेत पूरे देश को यह संदेश देंगे कि अब राज्य में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।

मुझे पूरा विश्वास हैं कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी। जो झारखण्ड के विकास को दोगुनी रफ़्तार देगी। इसके साथ ही जयंत सिन्हा ने रामगढ़ की डीएमएफटी बैठक की अध्यक्षता कर विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने रामगढ़ बस स्टैंड का भूमिपूजन किया। ₹4 करोड़ 38 लाख से इस आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा। अंत में वे पतरातू में विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के स्थापना दिवस में शामिल हुए।

Advertisements

You missed