Advertisements
Spread the love

2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय हैं डाॅ. आशीष कुमार, कर्नाटक विभानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर भाकपा माले नेताओं ने दी बधाई…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

रामगढ़  भाकपा माले की रविवार को भुरकुंडा में बैठक हुई। बैठक में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर हर्ष जताते हुए जनता के प्रति आभार जताया गया। भाकपा माले के वामपंथी युवा नेता सह ऑल झारखंड रैयत विस्थापित प्रभावित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार एवं केंद्रीय महासचिव नरेश नायक कांग्रेस की शानदार जीत पर कहा कि यह भाजपा-आरएसएस ताकत की करारी हार है।

उन्होंने जीत के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे और खास तौर पर कर्नाटक की जनता को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार जताया गया। डाॅ. आशीष कुमार ने कहा कि भाजपा के लिए यह एक ट्रेलर है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरे देश से सूपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। महागठबंधन की सरकार बनेगी। उक्त मौके पर देवनारायण कोल, केंद्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, सीताराम सिंह, राजेश पासवान, प्रतिभा पटेल, सुरेंद्र राम, श्याम महतो, मधु बाउरी इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

You missed