Spread the love

कटिया मनाई गई अंतराष्ट्रीय योग दिवस…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

पंचायत कटिया के पंचायत भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाई गई। जिसमें मुख्यरुप से पंचायत के प्रतिनिधि जनता एवं एकल अभियान के आचार्य एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए। मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की 69 वीं साधारण सभा द्वारा स्वीकृत किया गया। भारत के ऋषियों मनीषियों एवं योग आचार्यों द्वारा मानव को स्वस्थ एवं दीर्घायु प्राप्त कराने के प्रयास को मान्यता तथा उसी स्वीकार्यता का प्रमाण हैं।

भारत के जनता गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत योग के माध्यम से विश्व गुरु के रास्ते पर चल पड़ा हैं। कार्यक्रम में योग गुरु के रूप में राजेंद्र कुमार के द्वारा योग के बारे में बस लाने का काम किया गया। इनके द्वारा योगासन में ताड़ासन उत्कटासन त्रिकोणासन पाश्र्वकोणासन उत्तानासन तथा मुद्राएं में ज्ञान मुद्रा पृथ्वी मुद्रा इंद्र मुद्रा प्राण मुद्रा मृत संजीवनी के साथ-साथ प्रणामयाम बतलाया गया। उसके बाद सभी लोगों ने संकल्प लिया गया।

उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मेरा जन्म भारत जैसी पुण्य भूमि पर हुआ हैं। जिस पर जन्म लेने के लिए देवता भी तरसते हैं। मातृभूमि को पुनः विश्व गुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करने के लिए अपने व्यक्तिगत योगदान हेतु योग आधारित जीवन शैली अपनाने का संकल्प करता हूं। उक्त मौके पर उपमुखिया नंद किशोर महतो वार्ड सदस्य तेरूस कुमारी संगीता कुमारी रीता कुमारी रणधीर कपूर अशोक कुमार रमेश महतो एकल अभियान के आचार्य में ललिता कुमारी संगीता कुमारी ममता कुमारी पारिजात कुमारी विद्या रानी तन्मय कुमार इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed