Spread the love

अब ऐसा बदलाव धीरे-धीरे समाज में आने लगा हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार )

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुरकुंडा संघ के तत्वावधान में बुधवार को चिकोर गांव में वर्ष प्रतिपदा उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख लव कुमार श्रीवास्तव ने संघ के संस्थापक डॉक्टर बलिराम हेडगवार के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कहा गया कि हिंदू समाज में नव वर्ष नया साल को लेकर के समाज में जारूकता आ रही हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि हमसभी 1 जनवरी को नया साल ना मनाकर वर्ष प्रतिपदा को नया साल मना रहे हैं। अब ऐसा बदलाव धीरे-धीरे समाज में आने लगा है।

हिंदू नव वर्ष प्रकृति के अनुकूल है। ऋतु परिवर्तन, नवरात्र का प्रारंभ, भगवान राम का राज्याभिषेक, ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना, स्वामी दयानंद सरस्वती के द्वारा आर्य समाज की स्थापना, सिखों के द्वितीय गुरु गुरु अंगद देव का जन्मदिन औंर संजोग से संघ के संस्थापक डॉक्टर साहब का भी जन्मदिन इसी दिन हैं। जिला बौद्धिक प्रमुख अनिल ने भी स्वयंसेवकों को महत्वूपर्ण जानकारियां दी गई। भारत माता की प्रार्थना के बाद स्वयंसेवको ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी गई।

उक्त मौके पर भुरकुंडा खंड के कार्यवाह संतोष स्वर्णकार, घनश्याम राणा, धीरेंद्र सिंह, सनी कुशवाहा, आलोक कुशवाहा, सूरज, योगेश दांगी, गुड्डू पांडेय, राजेश, देव कुमार सिंह, अशोक सोनी, बबलू गुप्ता, अजय गुप्ता, आंनद अग्रवाल, अशोक राम, नंदलाल रजक, बिरेन्द्र भदानी, देवधर प्रसाद मेहता, संजय अग्रवाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisements

You missed