Spread the love

लबगा में श्रीश्री 1008 पंचमुखी हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के नौवें दिन हुए कई धार्मिक अनुष्ठान, कथा वाचन सुनने व यज्ञ मण्डप की परिक्रमा को ले उमड़ी भीड़, भक्ति जयकारों से गूंजा क्षेत्र…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

श्रीश्री प्राचीन मां पंच बहिनी मंदिर विकास समिति लबगा के तत्वाधान में चल रहे श्रीश्री 1008 पंचमुखी हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह नवापरायन 11 दिवसीय महायज्ञ के नौंवे दिनभर पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कई धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। महायज्ञ में यज्ञाचार्य श्रीश्री 1008 प्रचेतश जी महाराज की देखरेख में आचार्य शशि मिश्रा, आचार्य धनंजय शरण, अमरेंद्र पांडेय, राजेश पाठक, विकास पाठक, सोनू पांडेय, धु्रवेश मिश्रा, दीपक शास्त्री, नर्वोत्तम पांडेय, धु्रवेश मिश्रा, भारतेन्दु द्विवेदी, रूद्र प्रकाश शुक्ला, श्याम किशोर मिश्रा, बिन्दु मिश्रा, ज्ञान मिश्रा, आशीष मिश्रा द्वारा महायज्ञ के नौवे दिन वेदी पूजन, सुन्दरकाण्ड पाठ, दसवें दिन मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और अंतिम दिन 4 मई को पूर्णाहूति एवं भण्डारा के साथ 11 दिवसीय महायज्ञ का समापन होगा।

पूजा के दौरान भक्ति जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। पूजन-अनुष्ठान में बतौर यजमान रामेश्वर गोप,सुरेश गोप,लखन मुंडा,छठु प्रसाद,संजय प्रसाद,जनक साव, प्रकाश साव,शिव शंकर व रमेश यादव सपत्नि शामिल हुए। यज्ञ के अवसर पर प्रतिदिन चल रहे रासलीला में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मौके पर यज्ञाचार्य श्रीश्री 1008 प्रचेतश जी महाराज ने कहा कि जन कल्याण का कोई भी कर्म यज्ञ है। यज्ञ लोक कल्याण के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी किसी श्रेष्ठ वस्तु को अपनी विशिष्ट भावनाओं को अपने तीव्र कामना को भी परमात्मा के चरणों में समर्पित करना ही महायज्ञ है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्राणी अन्न से उत्पन्न होेते हैं। अन्न की उत्पति वृष्टि से होती है, और वृष्टि यज्ञ से होती है।

यज्ञ को सफल बनाने में सरंक्षक रंजीत यादव व दीनानाथ साहू, अध्यक्ष नन्दलाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष बादल पाहन, सचिव सुरेश गोप, कोषाध्यक्ष कैलाश मुंडा, संयोजक रामेश्वर गोप, उप संयोजक छठु प्रसाद, सह संयोजक डोमन महतो, उप कोषाध्यक्ष संदीप यादव, उपाध्यक्ष मनोज यादव, विजय साव, दिलीप साव, लखन मुंडा, अभिषेक नागवंशी, कन्हैया, उप सचिव राहुल कुशवाहा, कृष्णा प्रसाद, प्रिन्स, विनोद यादव, सागर मुंडा सहित महिला कमेटी की नीरू देवी, मंजू देवी, अनिता देवी आदि सक्रिय अहम योगदान रहा।

Advertisements

You missed