Spread the love

दुर्गा पूजा को लेकर रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति हुई बैठक…

रामगढ़ : इन्द्रजीत कुमार

रामगढ़ पुलिस ने आगामी पर्व-त्यौहारों औंर विधानसभा चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलर्ट जारी की गई। शारदीय नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा हैं, औंर नवंबर में विधानसभा चुनाव भी होना हैं। इन महत्वपूर्ण अवसरों को ध्यान में रखते हुए, रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक का आयोजन की गई। बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व-त्यौहारों के दौरान बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावे सभी थाना प्रभारियों को जिले में लाइसेंसी हथियार धारकों का वेरीफिकेशन करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, आर्म्स एक्ट, अवैध शराब कारोबार औंर अन्य आपराधिक मामलों का त्वरित निष्पादन करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। उपद्रोहियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। स्थानीय पुलिस की पहली नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेंगे, डीजे पर पुर्ण प्रतिबंध रहेगा, डीजे नहीं बजाना हैं। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव होने वाला हैं।

उसको लेकर गाइडलाइन का पालन करना हैं। इस प्रकार रामगढ़ जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का संकल्प लिया गया। मौके पर रामगढ़ थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अंचल अधिकारी, आरिफ अहमद कुरैशी धनंजय कुमार पुटूस, अनिल चौधरी सत्येंद्र कुमार सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

You missed