रमन मिले बीडीओ से हुई शिष्टाचार भेंट मुलाकात…
रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार
Advertisements

Advertisements

आजसू पार्टी के दुलमी मिडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार उर्फ रमन पटेल के नेतृत्व में दुलमी के नए बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति से प्रखंड कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट मुलाकात हुई। इसके साथ ही पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसी अवसर पर मिडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार उर्फ रमन पटेल ने सिकनी पंचायत सहित दुलमी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया।
जन समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया गया। दुलमी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समस्याओं का समाधान हेतु आश्वसन दिए गए । उक्त मौके पर सिकनी पंचायत के पूर्व उप मुखिया किलश महतो, आजसू नेता मंसू महतो तथा तिजु कुमार उपस्थित थे।

