Spread the love

‘क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला – वार्तालाप’ का आयोजन कल 04 अक्टूबर को सुबह 10:30 से से समाहरणालय परिसर…

रामगढ़: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements
Advertisements

सूचना प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत रांची स्थित पत्र सूचना कार्यालय द्वारा रामगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.30 बजे से समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त पदाधिकारी सभागार में पीआईबी क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना औंर केंद्र सरकार की अन्य प्रमुख योजनाओं पर आधारित इस परिचर्चा कार्यक्रम की जानकारी प्रेस वार्ता के जरिए पीआईबी रांची के मीडिया एवं संचार अधिकारी राजेश सिन्हा एवं क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ओंकार नाथ पाण्डेय ने आज पत्रकारों को दी गई।

शुक्रवार को होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य सत्र में विभाग के झारखंड व उड़ीसा राज्य के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा,रामगढ़ के उपायुक्त पदाधिकारी चंदन कुमार, झारखंड सरकार के जेरेडा (झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी) विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ श्री आर्यदिप्त जेना और बी.के. दास के अलावा जिला प्रशासन के वरिष्ट अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

मीडिया और सरकार की योजनाओं से संबंधी सरोकार से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के बारे में हुई। राजेश सिन्हा ने मीडिया से आग्रह किया कि वार्तालाप मे सभी अवश्य पधारें औंर विकसित भारत संकल्प के संदर्भ में सौर ऊर्जा पर दी जाने वाली जानकारी को जन जन तक पहुंचने का प्रयास करें। पीआईबी के ओंकार नाथ पाण्डेय ने पीआईबी के इतिहास, कार्यक्षेत्र और संरचना पर विस्तृत जानकारी दी गई। पत्रकार वार्ता में रामगढ़ जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर विक्रम सोनी भी मौजूदगी में, उन्होंने झारखंड सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं।

विकास कार्यों के बारे में बताया। “वार्तालाप” कार्यशाला में रामगढ़ जिले के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सभी पत्रकार हिस्सा लेंगे। इसी कार्यक्रम में रामगढ़ जिले में चल रही सरकार की सौर ऊर्जा और अन्य विभिन्न योजनाओं जैसे मनरेगा, पीएम आवास, आदि के बारे में भी प्रशासन द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पीआईबी द्वारा वार्तालाप कार्यक्रम आयोजन के जरिए भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं औंर नीतियों को आमलोगों तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका पर विमर्श किया जाता है। इसमें “प्रश्न – उत्तर” का भी सत्र रखा जाता हैं।

Advertisements

You missed