Advertisements
Spread the love

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा हुई बैठक,  बीएफएससीएल विस्तारकरण विरोध लेकर हुई बैठक

रामगढ़: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेता कुशवाहा पंकज महतो के नेतृत्व में बिहार फाउंड्री एण्ड कास्टिंग लिमिटेड के निकट महतो टोला में प्रदुषण सह विस्तारकरण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कल- कारखाना का विस्तारकरण का घोर विरोध स्थानीय लोगों के द्वारा किया गया।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेता कुशवाहा पंकज महतो शामिल हुए। कुशवाहा पंकज महतो बताया कि कल- कारखाना के आस–पास की घनी आबादी प्रभावित हो रही हैं। वन पर्यावरण औंर जलवायु को काफी नुकसान हो रही हैं। वहीं इसी क्षेत्र की जनता-जनार्दन के बारम्बार आग्रह करने पर भी बडे़ पैमाने पर प्रदूषण लगातार फैलाया जा रहा हैं।

वहीं दूसरी ओर कल- कारखाना प्रबंधक द्वारा अनसुना किया जा रहा हैं। कल -कारखाना के आस पास सरकारी गैरमजरुआ , जंगल की जमीन पर लगे पेड़ पौधों को काटकर हटाया जा रहा हैं। वहीं कल-कारखाना के वाहन खडे़ किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कल कारखाने में दैनिक मजदूरों के साथ शोषण किया जाता हैं। अगर मजदूरों शिकायत करने पर उनका नौकरी से हटा दिया जाता हैं। जायज मांगों को लेकर दिनाक 30 सितम्बर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले संवैधानिक रूप से एकदिवसीय धरना प्रदर्शन जो किया जाना था।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष द्वारा स्थागित किया गया था। अतिशीघ्र ही बड़ा आंदोलन साथ ही सुधार होगा। ये लड़ाई हो रहे अन्याय के लिए, माटी के लिए, जल जंगल और जमीन के लिए, विस्थापित नीति के लिय किया जाएगा। उक्त मौके पर अमित महतो, दीपक राय, विजय दुबे, आरिफ राज, अंकित पटेल, सतिया बाबू, रोशन तिवारी, आयुष वर्मा, सुनीता देवी, अनिता देवी और ललिता देवी इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

You missed