Advertisements
Spread the love

संकल्प दिवस मनाई जाएगी आजसू पार्टी 22 जून को

रामगढ़ ब्यूरो   इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

आजसू पार्टी जिला कार्यालय में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी एवं संचालन जिला प्रधान सचिव अनुज तिवारी ने किया गया। जिमसें मुख्य रूप से केन्द्रीय सचिव विजय साहू,नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया,उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 22 जून को आजसू पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। विजय साहू ने बताया कि आजसू पार्टी केंद्रीय कमिटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश के सभी 81 विधानसभा में विधानसभा स्तरीय संकल्प दिवस मनाया जाएगा। जिसमें जिले के अंतर्गत रामगढ विधानसभा के लिए जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी जिसके मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट विधायक अतिथि सुनीता चौधरी,बड़कागांव विधानसभा के लिए पतरातू आवसीय कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव विजय साहू,मांडू विधानसभा के लिए रांची रोड मरार कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

जिसके मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जीप सदस्य नरेश महतो शामिल होंगे। धन्यवाद ज्ञांपन जिला सचिव लालचंद महतो ने किया गया। उक्त मौके पर दिनेश महतो,महिला जिलाध्यक्ष सह मांडू प्रमुख चन्द्रमणि देवी,जीप सदस्य सरस्वती देवी,पूर्व जीप सदस्य सह मांडू प्रखंड अध्यक्ष नरेश महतो,आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष महेश करमाली,अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष उत्तम पासवान,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली,जिलाध्यक्ष छात्र संघ देवा महतो,नप अध्यक्ष राजेश महतो,कार्यकारी अध्यक्ष हरेश राय,चितरपुर प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर नायक,दुलमी प्रखंड अध्यक्ष पंकज महतो,रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष मोहरलाल महतो,सचिव योगेंद्र मुंडा,नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल,कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा,गोला प्रखंड सचिव नित्यानंद महतो,प्रदीप बेदिया,पवन करमाली,विशु रजवार,रिंकू करमाली इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed