Spread the love

सूर्य ग्रहण के बाद शुभारंभ होंगे शारदीय नवरात्रि…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

इसी 2023 वर्ष के दूसरा सूर्य ग्रहण आगामी तिथि 14 अक्टूबर 2023 को पड़ने वाला हैं। ग्रहण के फौरन पश्चात शारदीय नवरात्रि शुरु हो जाएंगे। आगामी तिथि 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को सूर्य ग्रहण रात 8:34 मिनट पर लगेगा जो लगभग 6 घंटे चलेगा। रात्रिकालीन 2:35 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में नवरात्रि की शुरुआत ग्रहण के साए में होगी। ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता हैं। क्योंकि ग्रहण के समय सूतक काल लग जाता हैं। शारदीय नवरात्रि की तिथि सूर्य ग्रहण के समय ही लगा जाएगी।

आगामी तिथि 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को रात 11:24 मिनट पर नवरात्रि की तिथि लग जाएगी। उस समय ग्रहण का काल चल रहा होगा। लेकिन सूर्य ग्रहण का नवरात्रि की पूजा पर असर नहीं पड़ता हैं। नवरात्रि में घटस्थापना का अधिक महत्व बताया गया हैं। इसीलिए नवरात्रि तिथि शुभारंभ होने के बाद भी ग्रहण का असर नहीं पड़ेगा। घटस्थापना का समय सुबह का होगा। घटस्थापना के समय पूरे विधि-विधान से स्थापना करें।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त आगामी तिथि 15 अक्टूबर, 2023 रविवार सुबह 11:40 मिनट से लेकर दोपहर 12:42 मिनट तक आप घटस्थापना कर सकते हैं। ग्रहण के बाद घटस्थापना पर रखेंगे। विशेष ख्याल सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल लग जाता हैं। इसीलिए हमें ग्रहण के बाद पूजा-अर्चना के सभी सामान को पवित्र करना पड़ेगा। सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करेंगे। फिर स्नान के बाद तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़केंगे। इसके बाद दान जरुर करें। बाहर ना जा पाएं‌। घर पर ही दान का सामान अलग निकाल देंगे। इसके बाद शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करेंगे।

Advertisements

You missed