चाकुलिया रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक से जीआरपी ने अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव किया बरामद
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की शाम अप लाइन के पोल संख्या 182/35ए के पास जीआरपी ने अज्ञात 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है. इसकी सूचना पाकर घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना पाकर जीआरपी प्रभारी दया नंद दास, एएसआई अनिल मरांडी और गंगाबली चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर कब्जे में ले लिया. आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर या फिर किसी ट्रेन से गिरने से अधेड़ की मौत हुई है. मृतक गंजी, लूंगी और ब्लू रंग का हाफ पैंट पहने हुए हैं. पास में ही पीला रंग का एक थैला और एक छाता गिरा हुआ है. मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
करंट की चपेट में आने से नाले में स्नान करने गई 26 वर्षीया समीरण खातून की मौके पर हुई मौत.......
SARAIKELA NEWS : A special meeting of Youth Village Development Association was organized in Ragchid...
सरायकेला के सीनी क्षेत्र स्थित आदिवासी उरांव सरना समिति मोसोडीह के सरना स्थल में पूर्व मुखिया इंद्रज...

