Advertisements

साहिबगंज पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को किया जप्त, एक हिरासत में…
साहिबगंज रण बिजय गुप्ता(संथाल ब्यूरो)
Advertisements


साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध कारवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक समाग्री को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने गुप्त सूचना के आधार पर मारीकुटी पहाड़ स्थित एक मकान में छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने 992 पीस जिलेटिन , 34 बंडल डेटोनेटर, 2 बोरा यूरिया, एक पीस गैस सिलेंडर, एक स्टार्टर मशीन, 7 बंडल तार, केबल कनेक्शन तार 10 पीस सहित एक लोहे की बड़ी खंती बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने जोसेफ नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।छापामारी अभियान में मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश दलबल के साथ थे।
Related posts:
बहरागोड़ा एनएच के पीडब्लूडी सर्विस रोड में दो मोटरसाइकिल के आमने सामने हुए जोरदार भिड़ंत में दो की म...
चाकुलिया: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने पुरुषोत्तम बाल्मीकि को झारखंड राज्य का प्रदेश अध्य...
Ghatsheela News : घाटशिला में बल्ड स्टोरेज को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य सचिव क...

