Spread the love

गोबरदरहा में मण्डा पूजा सम्पन्न…

शिव भक्त दहकते अंगारों पर चलकर दिए अपनी भक्ति का अटूट परिचय…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार) 

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 गोबरदरहा गांव में श्री श्री मण्डा पूजा समिति द्वारा वैशाख पूर्णिमा के दिन आयोजित मण्डा पूजा के शुभ अवसर पर छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो एवं विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद रोशन कुमार शामिल हुए।

उन्होंने कार्यक्रम का उदघाटन फीता काटकर किया गया।
ततपश्चात पश्चिम बंगाल प्रदेश के पुरुलिया से आये छऊ कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक पौराणिक कथाओं को दिखाया गया। रामगढ़ नप उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने लोगों को शुभकामनाएं दी गई। मनोज कुमार महतो ने कहा कि मंडा पर्व आस्था का बड़ा महापर्व हैं। मंडा पूजा से हमारी संस्कृति व परंपरा जुड़ी हैं। यह आस्था औंर भक्ति का प्रतीक हैं। जलते अंगारों में चलकर लोग अपने अटूट आस्था का परिचय देते हैं। मंडा पूजा कर लोग गांव की खुशहाली औंर परिवार की समृद्धि की कामना करते हैं। अहले सुबह भोक्ताओं द्वारा दहकते अंगारों में चल कर अपनी भक्ति का परिचय दिया गया।

उक्त मौके पर राजेन्द्र महतो,संजय महतो,ग्राम विकास समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार,सचिव देवेंद्र कुमार,कमिटी अध्यक्ष चंद्रशेखर महतो,सचिव निरंजन महतो,कोषाध्यक्ष गणेश महतो,अरुण महतो, कृष्णा पांडेय एवं लालदेव महतो इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisements

You missed