Spread the love

शादी समारोह गए स्कॉर्पियो हुई चोरी,

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

जिले में पुलिस की निष्क्रियता के कारण लगातार चोरी की घटनाएं वृद्धि देखने को मिल रही हैं। वहीं सक्रियता लगातार देखने को मिल रहा हैं। इसी दौरान चोरों ने स्कॉर्पियो ले भागे। रामगढ़ जिले के विगत देर रात्रिकालीन के क़रीब विवाह में भाग लेने पहुंचे। इधर दिलीप कुमार महतो की स्कॉर्पियो चोरी हो गई।

पीडित दिलीप कुमार महतो उम्र 48 वर्ष बुंडू रांची के रहने वाले हैं। लिखित आवेदन के अनुसार दिलीप कुमार महतो ने कहा कि विगत रात्रिकालीन अपने चाचा ससुर के यहां एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए हुए थे। इसीक्रम में रात्रिकालीन 11:30 बजे के करीब गोला रोड में डूबा खेती स्थित अपनी राष्ट्रीय राजमार्ग- 23 के सड़क के किनारे खड़ा करने के बाद शादी समारोह में भाग लेने चले गए। सुबह आने के बाद 4:30 बजे देखते हैं कि स्कॉर्पियो जीएच 01ई ई 8439 चोरी हो गई।

चारों तरफ जांच पड़ताल की गई। एक व्यक्ति का कहना हैं कि रात्रिकालीन 2:00 बजे के करीब स्कॉर्पियो यहां खड़ी थी। उसके बाद देखी नहीं गई। इसके लिए रामगढ थाना में लिखित प्राथमिक दर्ज की गई। स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल जुट चुकी हैं।