Advertisements

सत्य की रक्षा का दायित्व सभी लोगों पर है जिसे सहज स्वीकार करना चाहिए : चंद्रप्रकाश चौधरी…
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)
Advertisements

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के मुर्राम कला स्थित मुंडा टोली शिव हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव के शुभ अवसर पर एकदिवसीय गायत्री हवन एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,पूर्व जीप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो,अमृतलाल मुंडा,चन्दर महतो,वार्ड पार्षद सीता देवी शामिल हुए।
चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि यज्ञ से शांति मिलती है। इसी दौरान उन्होंने सदाचार के मार्ग पर चलने की बात बताई गई। वहीं प्रवचनकर्ता के द्वारा प्रवचन किया गया। उक्त मौके पर राजेन्द्र महतो,मनोज़ महतो,लालदेव मुंडा,भोला मुंडा,बासुदेव मुंडा,हेमंती देवी,सीमा देवी,रोमी देवी,घुजा मुंडा,निरंजन मुंडा,राजेन्द्र मुंडा इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Related posts:

