Spread the love

1008 कलश यात्रा के साथ हजारों महिलाओं ने लिया भाग, पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुभारंभ…

रामगढ : श्री श्री प्राचीन महावीर मंदिर कोयरी टोला के परिसर से 1008 कलश के साथ महिला कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ जयकारें लगाते दामोदर नदी के तट पहुची। गंगा आरती कर मंत्रोंच्चारण संकल्प के साथ कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुँचें। जहां कलश स्थापना के साथ 5 दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। पहले दिन यज्ञ स्थल में मंडप प्रवेश एवं वेदी पूजन किया गया।
श्री श्री प्राचीन महावीर मंदिर कोयरी टोला रामगढ़ का 100 वर्ष पूरे होने पर, शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा हैं। प्राचीन महावीर मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। हनुमान मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिये तीन दिवसीय यज्ञ एवं रामनवमी पूजन कार्यक्रम भव्य पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान धूमधाम किया जा रहा है। जगह जगह पर स्थायी झांकी भी बनाया गया। जलयात्रा से लेकर कलश यात्रा के बाद 27 मार्च को मूर्ति नगर भ्रमण ,28 मार्च 2023 को हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा के तत्पश्चात 29 मार्च 2023 को महावीर ध्वजारोहण एवं रात्रि जागरण। 30 मार्च को प्रवचन एवं रामनवमी पूजन, और अटूट भंडारा की तैयारी की गई।

पुरोहित यज्ञाचार्य गोबर्धन पाण्डेय,शआचार्य पालेश्वर पाण्डेय, आचार्य आदित्य पाण्डेय,सहायक आचार्य डब्लू पाण्डेय,सहायक संदीप पाण्डेय,सहयोगी श्रीकांत पाण्डेय। मुख्य यजमान सोनी देवी एवं ब्रजेश्वर महतो,सहायक यजमान के रूप में दीपमाला देवी विनोद कुमार ,रत्नी देवी जगत महतो ,रेखा देवी शामिल हुए। उक्त मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला संचालक शत्रुघ्न ,प्रचारक नितेश के अलावा दर्जनों स्वयंसेवक एवं गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी दीनदयाल साव,महेश साव,घनश्याम महतो ,विक्रम कुशवाहा विकास महतो ,रामू साव, लक्ष्मण महतो, दयालु महतो,नेमचंद प्रसाद, राजकुमार ,दिलीप दांगी,हीरा कुमार, गोपाल साव, पताली साव,रघुनंदन साव,अमित कुमार यज्ञ आयोजन समिति के सदस्य कलश यात्रा में मौजूद थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…