Spread the love

बड़कागांव में परिवार राज खत्म करना ही हमारा मकसद उपेंद्र…

हरली मेला टांड में कांग्रेस छोड़ हजारों कार्यकर्ता होंगे आजसू पार्टी में शामिल…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार एवं कांग्रेस सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया गया था।जिसके बाद यह दोनों नेताओं ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के रांची शहर में स्थित आवासीय कार्यालय में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी औंर केंद्रीय महासचिव रौशन लाल चौधरी के समक्ष पार्टी का दामन थामा लिया।

सभी कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर आए। कार्यकर्ताओं को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो तथा गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के द्वारा माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया गया। सभी कांग्रेस छोड़ आने वाले नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और शुभकामनाएं दी गई। उपेंद्र कुमार ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 सालों से एक ही परिवार का राज हैं। इसके बावजूद भी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर हैं।

इसी को दूर करने औंर अपने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को विकास से जोड़ने के लिए हम अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम रहे हैं। एक परिवार का राज खत्म करना ही हमारा मकसद है। उपेन्द्र कुमार एवं महेंद्र विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो को हमने आज बड़कागांव प्रखंड के हरली मेला टांड में आने के लिए लोटा पानी देकर न्योता दिया गया। उस दिन हरली के धरती पर सुदेश महतो और चंद्रप्रकाश चौधरी एवं रोशन लाल चौधरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी छोड़कर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आजसू पार्टी का दामन थामेंगे।

उसी दिन हम सभी लोग बड़कागांव को परिवारवाद से मुक्त करने और रौशन लाल चौधरी को बड़कागांव का विधायक बनाने का संकल्प लेंगे। आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो और गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने स्वीकार किया गया। बड़कागांव के हरली मेला टांड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आजसू पार्टी के सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से उपेंद्र कुमार, कांग्रेस सेवा दल के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र विश्वकर्मा,चोपदार बलिया पंचायत के उप मुखिया राजू कुमार मेहता, रामेश्वर राम, डोमन महतो, सुरेश महतो, प्रमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार पासवान, शक्ति कुमार,प्रकाश कुमार भारती, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार वर्मा, विजय कुमार, गोविन्द कुमार, देवनरायण महतो, प्रवीण भारती (गब्बर ) प्रवीण कुमार, अखिलेश कुमार कैलाश महतो,  सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं इसके आलवे ही रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व पंसस ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ थमा आजसू का दामन थामा लिया।

Advertisements

You missed