Spread the love

आदिवासी संगठनों ने बैठक कर मानकी मुंडा संघ परिषद के तीन दिवसीय महासम्मेलन पर की चर्चा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले नीलमोहनपुर फुटबॉल मैदान में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिला अध्यक्ष विष्णु बानरा की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में आगामी 17 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले मानकी मुंडा संघ परिषद के महासम्मेलन पर विस्तृत चर्चा की गई और महासम्मेलन को सफल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में सम्मेलन की तैयारी को लेकर आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष गणेश गागराई, झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति के अध्यक्ष शंकर सोय, सचिव अतुल सरदार, झारखंड आंदोलनकारी मंच के राजकिशोर लोहरा, मानकी मुंडा संघ परिषद के जिलाध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा, सुंदर बानरा, गुड्डू पंडित एवं गोपीनाथ सुरेन मुख्य रूप से अपने विचार रखे।