Advertisements
Spread the love

छोटकी डुंडी में वृक्ष रक्षाबंधन सह सम्मान समारोह हुआ आयोजन, एक पेड़ सौं पुत्र के समान होते हैं  :  वीरू महतो

रामगढ़ ब्यूरो : इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

रामगढ़ जिले के कुजू थाना ओपी क्षेत्र के अंतर्गत छोटकी डुण्डी पंचायत में स्थित वन में फाइनल फुटबाल टूर्नामेंट,वृक्ष रक्षाबंधन सह सम्मान समारोह का आयोजन की गई। वृक्ष रक्षाबंधन के मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ वन प्रमंडल के रेंजर बटेश्वर पासवान, वनरक्षी यशवंत कुमार, सुरेंद्र महतो, नितेश कुमार मुंडा, अजीत महतो, रंजीत कुशवाहा, नीतेश कुशवाहा, पवन अग्रवाल एवं आनंद कुमार शामिल हुए।

छोटकी डुण्डी वन पर्यावरण एवं संरक्षण समिति अध्यक्ष वीरू महतो, मूलचंद ठाकुर, सुरेंद्र महतो, राजेश महतो, आशीष कुमार , ठाकुरदास महतो ,गणेश महतो,भीम महतो,मनोज कुमार,विनोद कुमार, रामजी कुमार,वीरेंद्र कुमार,पंचायत समिति सदस्य रीना कुमारी ,ललिता कुमारी ,पंकज करमाली, कविता देवी, रानो देवी, श्वेता कुमारी मिस्टी कुमारी, परी कुमारी, प्रिया कुमारी एवं सैकड़ो ग्रामीणों ने जंगल बचाने के लिए पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधते हुए। वन रक्षा संकल्प लिया गया। वहीं फाइनल फुटबाल टूर्नामेंट छोटकी डुण्डी के राम जानकी मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया।

वहीं संरक्षण समिति अध्यक्ष वीरू महतो ने बताया कि हमारे जीवन में हरियाली, खुशहाली, फुटबॉल खेल, संयमता, पेड़ पौधे का संरक्षण जीवन में अहम योगदान रहता हैं। जैसे कि जीवन में जीने के लिए शुद्ध हवा, शुद्ध पेयजल, उत्तम भोजन, कला, ज्ञान, संस्कृति औंर संस्कार अहम आवश्यकता होती हैं। हमारे जीवन में एक बार कम से कम एक पौधे अवश्य ही लगाए। एक पौधा ही सौं पुत्र समान होते हैं।

उक्त मौके पर मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी विशिष्ट अतिथि तिवारी महतो मुखिया रामसेवक महतो पंचायत समिति सदस्य रीना कुमारी सैकड़ों समाजसेवी सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

You missed