Spread the love

गिद्दी युवा जदयू हुई बैठक, इंडिया गठबंधन के तहत पुरे भारत देश में मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे…

रामगढ़ ब्यूरो : इन्द्रजीत कुमार

युवा जदयू के बैनर तले गिद्दी (क) पंचायत के पत्रकार चौक स्थित पत्रकार भवन में पंचायत स्तरीय बैठक आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दिनेश महतो एवं संचालन युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप रजक ने किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत कुमार पटेल शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से गिद्दी का पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष विजय सिंह सचिव राकेश रजक कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता और गिद्दी (ख) पंचायत के अध्यक्ष आदित्य सिंह सचिव संतोष पासवान कोषाध्यक्ष विकास प्रसाद को बनाया गया। उक्त अवसर पर दुष्यंत पटेल ने कहा कि आगामी लोकसभा औंर विधानसभा चुनाव में जदयू की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इंडिया गठबंधन के तहत पुरे भारत देश में मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर नीतीश कुमार के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाते हुए। पंचायत से लेकर प्रखंड तक सभी कमेटियों को मजबूत करें। प्रदीप रजक ने कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो जिस तरह से पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत किया गया। इससे निश्चित हैं कि मांडू विधानसभा में एक बार फिर से जदयू का झंडा बुलंद होना तय माना जा रहा हैं।

सभी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचकर उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताने की आवश्यकता हैं। उक्त मौके पर कुमेश्वर महतो, संजय राम, अमित राम, गोपाल शर्मा,छोटू कुमार,मुन्ना साव, महेंद्र तुरी, श्रवण कुमार, विकास प्रसाद, संतोष गुप्ता, साहेब साव, अनिल सिंह, मनोज सोरेन, मुन्ना ठाकुर,अभय साव, रंजन सिंह इत्यादि युवा जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements

You missed