Advertisements
Spread the love

आजसू के सराइकेला नगर पंचायत कमेटी का हुआ गठन – राहुल महतो बने उपाध्यक्ष…

सरायकेला: संजय मिश्रा

अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में आजसू पार्टी का बैठक किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सचिन महतो, जिला प्रभारी चुनका मार्डी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष अंगूर महतो, उपाध्यक्ष दुर्गा महतो एवं गम्हरिया प्रखंड संगठन सचिव धनंजय महतो की प्रमुख उपस्थिति में सरायकेला नगर पंचायत कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

जिसमें रोशन पटनायक को अध्यक्ष, प्रदीप महतो को सचिव, राहुल महतो एवं शैलेश पोद्दार को उपाध्यक्ष, झलक सारंगी को संगठन सचिव तथा जीतू, गणेश, राजाराम, सुमित, नितेश एवं गणेश कुमार को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने नवगठित सरायकेला नगर पंचायत कमेटी को उनके कर्तव्य का बोध कराते हुए आमजन एवं पार्टी के हित में समर्पित भाव से काम करने की अपील की।

You missed