Spread the love

राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से योगेंद्र साव ने मुलाकात, झारखंड राजनीतिक विस्तृत हुई चर्चा…

रामगढ़ (इन्द्रजीत कुमार ) कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पुर्व कृषि मंत्री सह पुर्व बड़कागांव विधायक योगेंद्र साव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। इसके बाद शिष्टाचार भेंट मुलाकात की गई। मुलाकात के दौरान पुर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया गया।

इसी दौरान झारखंड प्रदेश वर्तमान राजनीतिक हालातों पर काफी विस्तृत चर्चा हुई। उक्त बातें की जानकारी देते हुए। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने कहा कि पुर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव का राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रामगढ़ उपचुनाव से संबंधित मसले पर भी चर्चा की गई। झारखंड प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती को लें आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। कई अन्य मुद्दों पर भी दोनों के बीच चर्चा की गई।

Advertisements

You missed