राँची : आज सुनील विनायक झोड़े एवं पीयूष भट्ट ने संयुक्त रुप से झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक परिवार की ओर से “मुख्यमंत्री राहत कोष” में 36.39 लाख की राशि दी है.मुख्यमंत्री ने वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के इस दौर में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक परिवार की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.
Advertisements

Advertisements

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और झारखंड राज्य ग्रामीण विकास बैंक के एजीएम संजय कुमार भी उपस्थित थे.
मालूम हो कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष सुनील विनायक झोड़े ने प्रोन्नति उपरांत स्थानांतरण के कारण आज ही नवागंतुक अध्यक्ष पीयूष भट्ट को कार्यभार सौंप SBI की नई दिल्ली कार्यालय के लिए विरमित हुए हैं.
Related posts:

