Advertisements
Spread the love

एक्यूप्रेसर परिषद टाटीसिलवे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती मनाई …

 

नामकुम (Arjun Kumar)। एक्यूप्रेसर परिषद टाटीसिलवे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती मनाई गई। अध्यक्षता परिषद के सचिव डॉ मधुसूदन पांडेय ने किया । उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि करने के बाद वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला । डॉ मधुसूदन पाण्डे ने कहा कि उनका जन्म उड़ीस के कटक में हुआ था। वे महान स्वतंत्रता सेनानी थे। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। 23 वर्ष की उम्र में इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा में वे केवल उत्तीर्ण ही नहीं हुए बल्कि मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त कर अंग्रेजों को स्तब्ध कर दिया था। राष्ट्रीयता की भावना उनमें कूट-कूट कर भरी थी। वे चाहते तो आरामभरी जिंदगी बिता सकते थे। विधायक उद्योग प्रतिनिधि क्रिस्टो कुजूर ने बताया डॉ सुभाष चन्द्र बोस को अंग्रेजों की चाटुकारिता करना पसंद नहीं था। उन्होंने सिविल सर्विस नहीं करके राष्ट्रीय आंदोलन में भाग लेना अच्छा समझा। भारत को आजाद कराने में उनके योगदान को कभी भी नहीं बुलाया जा सकता। आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। उन्होंने नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी के नाम से उन्होंने प्रसिद्धि पाई। मौके पर अनिल सिंह सीध राम सिंह संदीप सरस्वती डॉ प्रिति प्रिया समेत कई लोग मौजूद रहें ।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा