Spread the love

झारखंड में अगले 2 दिनों तक ओलावृष्टि की आशंका: मौसम विभाग का येलो अलर्ट, सरसो

और सब्जियों को होगी क्षति, 31 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड….

रांची (न्यूज ब्यूरो) शिवपूजन सिंह

Advertisements

झारखंड में अगले दो दिनों तक ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि के मध्य रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ के अलावे पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हाेने की संभावना है देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है इसे ध्यान में रखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर बताया गया है कि दो दिनों की बारिश से सब्जी और फलों को काफी नुकसान हो सकता है सब्जियों में जहां कीड़े लगने के साथ अलग-अलग बीमारियां हो सकती हैं वहीं आलू और सरसो के फसल को भारी नुकसान हो सकता है वहीं गेहूं के लिए इस बारिश को फायदेमंद बताया गया है।

30 दिसंबर तक तापमान में बदलाव नहीं

अधिकतम तापमान 19 से 22 डिग्री और न्यूनतम 10 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है 31 दिसंबर से धुंध और काेहरा के बाद दिन में आसमान साफ हाे जाएगा सोमवार काे रांची का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री व न्यूनतम 12.6 डिग्री और जमशेदपुर का अधिकतम 23.6 डिग्री व न्यूनतम 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया सोमवार काे रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा।माैसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, 28 से 30 दिसंबर तक बारिश के आसार हैं 29 दिसंबर काे भी राज्य में बारिश की संभावना है दिन के तापमान में गिरावट आएगी साथ ही रात के तापमान में काेई बदलाव आने की संभावना नहीं है आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Advertisements

You missed