Advertisements
Spread the love

टाटीसिलवे पुलिस की कारवाई, शराब कारोबारियों में हड़कंप…

रांची /नामकुम :  शराब कारोबारियों के खिलाफ टाटीसिलवे पुलिस की बड़ी कारवाई। चतरा एवं बुढ़ीबेड़ा जंगल सहित अन्य कई जगहों पर छापेमारी कर कई क्विंटल जावा महुआ एवं निर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया। कई भट्ठी ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के इस कारवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि कारवाई के कुछ दिन बाद से ही कारोबारी दोबारा धंधा शुरू कर देते हैं। लगातार छापेमारी अभियान चलाने से कुछ हद तक अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Advertisements

You missed