असमाजिक तत्वों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त
स्थानीय लोगों में आक्रोश …..
राँची/ नामकुम Arjun Kumar। नामकुम थाना अंतर्गत खरसीदाग ओपी क्षेत्र के भुसूर चौक पर स्थापित जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के बाद लाल झंडा लगा दिया है। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने के बाद जानकारी आग की तरह फैल गयी । आदिवासी समुदाय के साथ अन्य स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सैंकड़ो की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण भूसुर चौक पर जुटे हैं।
Advertisements

Advertisements



