Spread the love

जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार को लेकर भड़के भाजपा नेता व

कार्यकर्त्ता, किया नामकुम अंचल कार्यालय का घेराव, मांगनी

पड़ी जनप्रतिनिधियों से माफी…..

रांची@ Namkum (अर्जुन कुमार प्रमाणिक) नामकुम अंचलाधिकारी विनोद कुमार प्रजापति द्वारा आरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अन्नू तिवारी के साथ शनिवार को किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में आज जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा के नेतृत्व में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह की उपस्थिति में अंचल कार्यालय का घेराव किया। वही घेराव में उपस्थित अंचलाधिकारी के व्यवहार की निंदा और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जनप्रतिनिधियों से क्षमा मांगी एवं दोबारा ऐसी ग़लती नहीं करनें की बात कही।

पूर्व विधायक राम कुमार पहान ने कहा अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। सिर्फ दलालों का बोलबाला है। अशोक मुंडा ने कहा कि अगर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में जनत को परेशान किया जाएगा तो भाजपा कार्यालय से जिला मुख्यालय तक विरोध करेंगा।

सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। आवाज़ उठाने वालों को जेल में भेजने की धमकी दी जाती है।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य अन्नू तिवारी, पंचायत समिति सदस्य सुषमा हेम्बरोम, पंचायत समिति सदस्य रोजलीन सुशीला तिर्की, सरिता देवी,हहाप, सिदरौल पंचायत समिति सदस्य रीता रजनी कुजूर,चंदावति देवी, शांति बेक, रामपुर पंचायत समिति सदस्य चामू बेक,सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, अनिरुद्ध पांडेय, अशोक नायक, मुक्तिनाथ मिश्रा, दिलीप कुमार, गोरखनाथ सिंह, तुलसी गोप, प्रदीप तिर्की, मोती सिंह बड़ाइक, गणेश तिग्गा,धनसिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed