Spread the love

झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का रांची जिला बना ओवरऑल चैंपियन…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान आदित्यपुर में आयोजित 15वां झारखंड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन मुख्य अतिथि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स जमशेदपुर के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने झंडी दिखाकर पुरुष एवं महिला वर्ग का 10 किमी दौड़ प्रतियोगिता से शुरूआत हुई।

जागृति मैदान से शुरु हुआ प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन का खिताब रांची जिला ने जीता। जबकि पुरूष वर्ग का विजेता पूर्वी सिंहभूम जिला रहा। सरायकेला-खरसावां जिला अंडर-20 पुरुष वर्ग का विजेता रहा। वही अंडर-20 महिला वर्ग में रांची जिला विजेता रहा। सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को पदक और मेरिट सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही सभी प्रतिभागी खिलाडियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने बारी-बारी से सभी खिलाडियों को आशीर्वचन और हौसला अफजाई की। पुरस्कार वितरण समारोह के अंत में आयोजन समिति के सचिव और जिला एथलेटिक्स संघ सरायकेला के सचिव सिकंदर महतो ने सभी अतिथि और खिलाडियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

मौके पर मुख्य अतिथि सुरेश शर्मा (उपाध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स जमशेदपुर) सहित अमित कुमार सुमन (मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधा डायरी), देवब्रत कुंडू (मार्केटिंग ऑफिसर सुधा डायरी), ओपी केडिया (उपाध्यक्ष, माड़वारी मंच), भाजपा नेता गणेश महाली (पूर्व प्रत्याशी), उदय सिंहदेव (सांसद प्रतिनिधि खूंटी लोकसभा)

, अमित खंडेलवाल (अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संघ सरायकेला), सिकंदर महतो (सचिव जिला एथलेटिक्स संघ सरायकेला),विष्णु कुमार (कोषाध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संघ सरायकेला), रविंद्र मुर्मू (सचिव जिला एथलेटिक्स संघ पूर्वी सिंहभूम), अजय नायक (सचिव जिला एथलेटिक्स संघ पश्चिमी सिंहभूम), सुजीत कुमार,अशोक भट्टाचार्य, मुख्य तकनीकी पदाधिकारी एवं अन्य मौके पर उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में अंडर-16 बालक वर्ग में प्रथम अमित कुमार महतो (रांची),
द्वितीय रोहित कुमार (रांची) एवं
तृतीय सूरज रवि दास (चतरा), अंडर-16 बालिका वर्ग में प्रथम खुशी कुमारी (रामगढ़), द्वितीय अनिशा कुमारी (बोकारो) एवं तृतीय क्रांति कुमारी (चतरा), अंडर-18 बालक वर्ग में प्रथम दीपक कु महतो (हजारीबाग), द्वितीय ओम प्रकाश कुमार (बोकारो)

एवं तृतीय सनी कोरा (पश्चिम सिंहभूम), अंडर-18 बालिका वर्ग में प्रथम आरती कुमारी (जामताड़ा), द्वितीय कोमल कुमारी (कोडरमा) एवं तृतीय अन्नू कुमारी (धनबाद), अंडर-20 बालक वर्ग में प्रथम पवन सिंह (गिरिडीह), द्वितीय शुभम कुमार महतो (रामगढ़)

एवं तृतीय नारा हेस्सा (सरायकेला), अंडर-20 बालिका वर्ग में प्रथम संघमित्रा मेहता (गिरिडीह), द्वितीय ममता कुमारी (रांची) एवं तृतीय प्रोमिता तिग्गा (रांची), पुरुष वर्ग में प्रथम अर्जुन टुडू (पूर्वी सिंहभूम), द्वितीय छोटे लाल कुमार (रामगढ़) एवं तृतीय जानकी कुमार साह (देवघर), महिला वर्ग में प्रथम सुशांति कुमारी (रांची), द्वितीय अनिता दास (धनबाद) एवं तृतीय शोभा महतो (सरायकेला) रहे।

Advertisements

You missed