Spread the love

चाण्डिल अनुमण्डल बिजली की किल्लत

से हुई निजाद, सांसद और विधायक ने

संयुक्त रूप से 33/11 केबीए का पावर

सब स्टेशन किया उद्घाटन…..

चाण्डिल ; (परमेश्वर साव) सरायकेला-खरसावाँ जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत धुनाबुरु में 33/11 केवीए के विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ और ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया । यह ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित योजना थी, जो धरातल पर उतरी गई है। अब इस क्षेत्र के लोगों को भी विद्युत आपूर्ति की परेशानी नही होगी ।

Advertisements
Advertisements

इसकी स्वीकृति पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में ही दी जा चुकी थी। लगातार प्रयास से इसके निर्माण में भारत सरकार ने 60 प्रतिशत राशि प्रदान की जबकि राज्य सरकार की 40 प्रतिशत की राशि राज्य सरकार के द्वारा दी गई है। यह उपकेंद्र क्षेत्र में उजाला लाएगा, ग्रामीणों का जीवन सुगम होगा उक्त बाते उद्घाटन के दौरान मीडिया को सम्बोधित करते हुए सांसद जी ने कहा । मौके पर भाजपा और झामुमो के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद शामील थे ।