Advertisements
Spread the love

प्रखंड के अंतर्गत खराब हुए जलमिनारों का अविलंब मरम्मत कर

ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति किया जाय – आरती कुजूर

राँची /नामकुम Arjun Kumar । गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर और अंजली लकड़ा ने हाहाप पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया,गांव भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई गांव के जलमिनार विगत कई दिनों से खराब है जिससे गांव के ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है कई बार पंचायत के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी गई है किंतु अभी तक इसे ठीक करने की दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है,

Advertisements

 

साथ ही कई ग्रामीणों जो राशन मिलने योग्य है किंतु अभी तक ऑनलाइन करने के बाबजूद राशन कार्ड नहीं मिला और बिना राशन कार्ड के डीलर राशन नहीं देते,कई बार अधिकारियों को बताया,जनता दरबार में भी आवाज उठाई किंतु अभी तक न राशन कार्ड मिला और न ही राशन l ग्रामीणों से बात करने के बाद दोनों समाजसेवियों ने ग्रामीणों की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद हाहाप, बारूडीह, हेसापीडी, हेसापिडी महतो टोली,लिबुडीह, हाहप नायक टोली के जलमिनार और राशन सहित अन्य समस्या को अधिकारियों के संज्ञान में लाकर अविलंब समाधान करने का आश्वासन दिया ।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित