Advertisements
Spread the love

बीसा पंचायत में आजसू पार्टी पंचायत स्तर कमिटी का चुनाव

किया गया …

अनगड़ा (अर्जुन प्रमाणिक)। प्रखंड के बीसा पंचायत में कमेटी का चुनाव किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष योगेन्द्र महतो और उपाध्यक्ष छत्रपति बेदिया ने किया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी खिजरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, विशिष्ट अतिथि अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, मौजूद रहे।

 

इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के नीति सिद्धान और उद्देश्य को बताते हुए महिलाओं को जागरूक कर संगठन मजबूत करने के ऊपर जोर दिया गया साथ ही बुद्धिजीवी, महिला प्रभारी और ग्राम प्रभारी का चुनाव किया गया । मौके पर ग्राम प्रभारी बालेश्वर उरांव, बीसा पाहन, जलेंद्र मुंडा, संजय मुंडा, मुनेश्वर महतो और सम्भु बड़ाईक कर्मी देवी (बीसा) कोशिला देवी (बेति),सुनीता देवी (छोटकी गोडंग),संगीता देवी(मुंडा टोली) सुलो देवी (बहेरा टोली किरण देवी,रजनी देवी, टुनि मुंडा,बंधन पाहन, गणेश भोगता, रोहित बेदिया, बिनोद बेदिया,अशोक बेदिया एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहें ।

You missed