Advertisements

कोर्ट ने पूर्व विधायक सह खतियानी झारखंडी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, बिरसा मुंडा भेजा जेल भेजा गया…
रांची अर्जुन कुमार । मंगलवार को विधानसभा घेराव मामले में पूर्व विधायक अमित महतो ने अपर न्याययुक्त पीके शर्मा की अदालत में सरेंडर किया। इसके बाद कोर्ट ने अमित महतो को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार ;जेल भेज दिया है।
Advertisements

अमित के खिलाफ वर्ष 2022 में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के बाद रांची के धुर्वा थाना में कांड संख्या 208/2022 दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने और बिना अनुमति के सड़क जाम करने समेत कई आरोप लगाये गये थे।
इस केस में उन्होंने रांची सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद महतो ने हाई कोर्ट में भी अग्रिम जमानत के लिये याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट ने भी याचिका खारिज कर दी थी।वही वर्तमान में अमित महतो खतियानी झारखंडी पार्टी के नेता हैं।
Related posts:

