Spread the love

जी.पी. मध्य एवम् उच्च विद्यालय, हेसल (खोपी सरना) का उत्कृष्ट प्रदर्शन…

राँची /अनगड़ा : अर्जुन कुमार  । जैक बोर्ड 2023 में अनगड़ा प्रखण्ड स्थित गोन्दली पोखर मध्य एवम् उच्च विद्यालय, हेसल (खोपीसरना) का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस विद्यालय से कुल 94 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। सादिया आफरीन 483 (96.6%) अंक लाकर पुरे प्रदेश में 8 वॉ स्थान प्राप्त की तथा विद्यालय टॉपर रही। इन्हें- हिन्दी – 98, अंग्रेजी- 97, गणित-98, विज्ञान 95, समााजिक विज्ञान -93 और संस्कृत में 95 अंक प्राप्त हुआ। गौतम कुमार प्रमाणिक- 479 ( 95.8% ) अंक लाकर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त की इन्हे हिन्दी 97, अंग्रेजी-97, गणित- 99, विज्ञान – 92, सामाजिक विज्ञान में 88 और संस्कृत में 94 अंक प्राप्त हुआ।

खुशबु कुमारी – 478 ( 95.6% ) अंक लाकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त की इन्हे हिन्दी अंग्रेजी-93, गणित-98, विज्ञान- 95, सामाजिक विज्ञान में 90 और संस्कृत में 95 अंक प्राप्त हुआ। पूजा कुमारी – 471 (94.2% ) एवम् स्नेहा प्रमाणिक को 471 (94.2% ) अंक लाकर विद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पूजा को हिन्दी में- 95, अंग्रेजी – 96, गणित- 98, विज्ञान- 93, और और सामाजिक विज्ञान-83 और संस्कृत में 89 अंक प्राप्त हुआ। स्नेहा प्रमाणिक को हिन्दी में- 99, अंग्रेजी- 91, गणित- 94, विज्ञान- 94, और सामाजिक विज्ञान-88 और संस्कृत में 93 अंक प्राप्त हुआ।

आरती कुमारी – 469 (93.8% ) अंक लाकर विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त की इन्हे हिन्दी अंग्रेजी-93, गणित-95, विज्ञान- 91, सामाजिक विज्ञान में 82 और संस्कृत में 96 अंक हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ अमर कुमार चौधरी एवम् प्राचार्य ब्रजेश कुमार महतो ने कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों का सम्मिलित प्रयास है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं शिक्षिकेतर कर्मचारियों एवम् छात्र-छात्राओं को बधाई दी है ।

Advertisements

You missed