Spread the love

राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति पर दो किताबों का विमोचन किया…

झारखंड के चिंतक मयंक मुरारी ने लिखी हैं किताबें…

रांची:अर्जुन कुमार

Advertisements

रांची। झारखंड के राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने गुरुवार को राजभवन में भारतीय संस्कृति पर आधारित दो किताबों का विमोचन किया है। झारखंड के चिंतक डॉ मयंक मुरारी द्वारा लिखित दो किताबें “जंबूद्वीपे-भरतखंडे” एवं “पुरुषोत्तम की पदयात्रा” लिखी है। देश के प्रसिद्ध प्रकाशन संस्थान प्रभात प्रकाशन ने इसे प्रकाशित किया है। विमोचन के दौरान प्रभात प्रकाशन के झारखंड प्रभारी राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर लेखक को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डाॅ मयंक मुरारी का संपूर्ण लेखन भारतीय अध्यात्म, संस्कृति और ज्ञानात्मक समृद्धि से परिचित कराता है। भारतीय संस्कृति और आधुनिक साहित्य पर उनकी 13 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा वे लगातार देश के पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य के अलावा व्याखन करते हैं। उनके अभी तक छह सौ आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।

डाॅ मयंक मुरारी आधुनिक समय में भारतीय समाज, साहित्य, इतिहास, परंपरा और दर्शन विषय पर लिखते हैं। इनको लेखन के लिए झारखंड और देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। इनमें झारखंड रत्न, सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान और रामदयाल मुंडा कथेतर सम्मान है। वर्तमान में डाॅ मयंक मुरारी उषा मार्टिन में वरीय उपमहाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है।

Advertisements

You missed