Spread the love

एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा टाटीसिल्वे में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन …

राँची:अर्जुन कुमार 

Advertisements
Advertisements

राँची/नामकुम । एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा टाटीसिल्वे में 12अगस्त  2023 को सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें एक्यूप्रेशर परिषद के सदस्य मां एक्यूप्रेशर  सेंटर के चिकित्सक  मरीज एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

इस अवसर पर एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के सचिव डॉ मधुसूदन पांडे ने बताया की रुद्राभिषेक और एक्यूप्रेशर पंचकर्म में बहुत ही समानता है। यदि हम शरीर से टॉक्सिन विषैला पदार्थ को निकालना चाहते हैं तो पंचकर्म जैसे दूध दही घी मधु गुड से स्नान कर शरीर से टॉक्सिन निकाला जा सकता है ।यह अध्यात्म और विज्ञान का अद्भुत संगम है।

इस अवसर पर डॉक्टर बलराम महतो डॉ महेश प्रजापति डॉक्टर प्रीति कुमारी डॉक्टर रुक्मणी डॉक्टर संदीप कुमार पांडे दीपक कुमार पांडे एवं पंडित अरुण कुमार मिश्रा के द्वारा वैदिक विधान से रुद्राभिषेक किया गया।

You missed