Spread the love

झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ की वार्षिक आम बैठक सपन्न,

32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल

प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में.

प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव होंगे

Advertisements

रॉची डेस्क: झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ की वार्षिक आम बैठक रविवार को रांची के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, चिरौंदी में आयोजित किया गया था । इस बैठक में संघ के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। भारतीय थ्रोबॉल संघ के महासचिव रमन साहनी एजीएम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वार्षिक आम बैठक में झारखंड थ्रोबॉल संघ की वार्षिक बजट और क्रिया कलापों पर चर्चा हुई तथा सर्वसम्मति से भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। वही आम वार्षिक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से कमिटि का विस्तार किया गया जिसके तहत् डॉ. राजेश गुप्ता को पुनः अध्यक्ष चुना गया तथा नगीना कुमार को महासचिव व सौरभ कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

 

डॉ. रामेश्वर उरांव को समिति का मुख्य संरक्षक :-

इस वर्ष 2022 के 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को लेकर आम वार्षिक बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा की गई तथा आयोजन समिति के गठन को लेकर चिंतन-मंथन किया गया। झारखंड थ्रोबॉल संघ के नवनिर्वाचित महासचिव नगीना कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 के 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव होंगे तथा डॉ. राजेश गुप्ता आयोजन समिति के अध्यक्ष व आलोक दुबे आयोजन समिति के सचिव होंगे।

वही आम वार्षिक बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय थ्रोबॉल संघ के महासचिव रमन साहनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भूमि झारखंड में 32वें जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा और हमें पूर्ण विश्वास है कि झारखंड थ्रोबॉल संघ की मेजबानी में आयोजित यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक होगी। साथ ही साथ एजीएम के सफल आयोजन को लेकर उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ की कार्यकारिणी कमिटी का विस्तार किया गया ।

अध्यक्ष – डॉ. राजेश गुप्ता

कार्यकारी अध्यक्ष – सुरेश साहू, अरविंदर सिंह देवल, विजेता वर्मा, भारत काशी

वरीय उपाध्यक्ष – विनोद गोप, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आशुतोष गोस्वामी, हरीश कुमार, जमील अंसारी

उपाध्यक्ष- मनोज गुप्ता, राज उरांव, लाल मनीष नाथ शाहदेव, शिव शंकर पांडेय, मनोज शर्मा

महासचिव – नगीना कुमार

संयुक्त सचिव – शंकर गोप, राजेश कुमार, अजीत पासवान, सुशील सांगा, देवव्रत

कुमार, नीरज वर्मा, कीर्ति कुमार, भवानी शंकर महतो

उपसचिव – अमृत सिंह, ऋषिकेश सिंह, संदीप सिन्हा, रामप्रवेश तिवारी, राजेश

महतो, रणधीर प्रसाद ज्वाला, अमित पांडे, आकाश कुमार दास,

सुरेश चंद्र महतो, टीपू खान ।

कोषाध्यक्ष – सौरभ कुमार

कार्यसमिति सदस्य – सुनीता महतो, सुनील वर्मा, नीतीश सिंह, राहुल पांडे, आशुतोष कुमार, अभिषेक शुक्ला, केशव पाठक, सरोज यादव, विवेक
कुमार, राकेश कुमार, अमरदीप कुमार, कृष्णमाचारी नाग, बबलू कुमार, अभिषेक झा, शायरा कायनात, सरस्वती उरांव, क्वीन ठाकुर, जेबा परवीन,
अन्नू यादव, अरुणा यादव, तमन्ना परवीन, सरिता कुमारी, अमरदीप कुमार ।

Advertisements

You missed