Advertisements
Spread the love

अशोक मिश्रा ने भाजपा समाधान केन्द्र के शिलान्यास का किया

विरोध, DC सहित CM को लिखा पत्र…..

नामकुम (अर्जुन कुमार प्रामाणिक ) : कांग्रेस पार्टी वरीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने सरकारी भूमि पर भाजपा कार्यालय सह समाधान केन्द्र का शिलान्यास कराने का विरोध किया है और भाजपा के कार्यकर्त्ताओं पर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है ।

Advertisements

 

वही अशोक मिश्रा ने बताया कि मुझे शाम को जानकारी हुई कि कल 11 अक्टुबर को नामकुम प्रखण्ड के टाटीसिलवे थाना के  समीप सरकारी भूमि पर समाधान केंद्र के नाम पर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास सांसद संजय सेठ के द्वारा किया जाना है । कांग्रेस पार्टी भाजपा के कार्यकर्त्ता द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा की साजिश का विरोध करता है । वही अशोक मिश्रा ने मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार ,उपायुक्त रांची, अनुमंडल पदाधिकारी नामकुम, थाना प्रभारी टाटीसिलवे को सोशल साईड के जरीय आवेदन दिया है जिसमें सरकारी भूमि पर समाधान केन्द्र के निर्माण का विरोध जताया है और इस कार्य में सम्मलित सभी लोगों पर न्याय संगत कार्रवाही की मांग की है ।