Advertisements
Spread the love

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली

विशाल बाइक रैली, रांची शहर हुआ

तिरंगामय …..

बाईक पर सवार हुये राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या कार्यकर्ताओं का बढ़ा उत्साह……

राँची डेस्क :- आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर रांची महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा विशाल बाइक रैली निकाली गई। भीषण बारिश के बावजूद इस रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या खुद बाइक चलाते रैली में शामिल हुए।

Advertisements

एयरपोर्ट से शुरू हुई बाइक रैली कार्निवाल के पास जाकर समाप्त हुई, जिसमें रांची महानगर युवा मोर्चा के 2500 से अधिक कार्यकर्ता बाइक के साथ शामिल हुए। इस रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने वाहन पर तिरंगा लगा रखा था और भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय श्री राम सरीखे नारे लगा रहे थे।

भीषण बारिश के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बरकरार रही । तेजस्वी खुद बाइक चलाते हुए इस यात्रा में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ -साथ बाईक रैली में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी व भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष श्री के० के० गुप्ता एवं रांची महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह भी शामिल थे।

बाइक रैली के दौरान सूर्या ने रांची महानगर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस भीषण बारिश में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि युवा ही राष्ट और समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

You missed