Advertisements
Spread the love

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया

परेड रिहर्सल का निरीक्षण…..

संजय मिश्रा (सरायकेला) आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2022 के दिन होने वाले परेड का फाइनल रिहर्सल शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला के मैदान में किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस मौके पर उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में जिला आरक्षी बल (पुरुष) की 1, महिला पुलिस बटालियन की 1, सीआरपीएफ 157 बटालियन की 1, गृह रक्षक की 1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 4 टुकड़ी शामिल हुईं।

रिहर्सल में छात्राओं द्वारा बैंड डिस्प्ले का प्रदर्शन किया गया। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को होनेवाले मुख्य कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री झारखंड सरकार चंपाई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9:10 बजे पर मुख्य समारोह स्थल भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला मे आयोजित कार्यक्रम मे ध्वजारोहण किया जायेगा।

इस दौरान उपायुक्त ने समारोह स्थल पर किए जा रहे तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि पूर्व साल की भांति इस साल भी बारिश हो सकती है। अतः वाटर प्रूफ पंडाल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने अन्य सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने की अपील – हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनने मे सहयोगी बने :-

इस दौरान उपायुक्त ने 76वां स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हुए। इस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है जिसमें सभी सहभागी बने और इस देशव्यापी अभियान को सफल बनाएं।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार