
शिक्षा जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच पाठ्य एवं खेल सामग्री वितरित
Arjun Kumar….✍️
अनगड़ा(राँची) । रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची के तत्वावधान में खक्सी टोली विवेकानन्द सेवा संघ द्वारा शनिवार को शिक्षा में जागरूकता एवं संस्कार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खक्सी टोली, राजबांध, ओबर एवं बदरी शिक्षा संस्कार केन्द्र के बच्चों एवं ग्रामीणों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक रिति से स्वागत, श्री श्री ठाकुर, माँ एवं स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण , वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। तत्पश्चात बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विवेकानन्द सेवा संघ एवं अखण्डानन्द शिक्षा एवं संस्कार केन्द्र , स्वयं सहायता समूह (एस एच जी) के गतिविधियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित शिक्षा एवं संस्कार से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बच्चों की शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं सर्वांगीण विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें आवश्यक शैक्षणिक एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। स्वामी रामतत्वानन्द (रामकृष्ण मिशन आश्रम, राजगीर, बिहार)ने कहा कि बच्चों में संस्कार छोटे से ही विकसित होती है, स्वामी भवेशानन्द (रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी) ने कहा कि सभी मुश्किलों का निदान है शिक्षा, श्री श्री माँ सेवा केंद्र, सालकिया, पश्चिम बंगाल के सदस्यों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अखंडानन्द शिक्षा एवं संस्कार केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। अंत में श्री श्री माँ सेवा केंद्र, सालकिया, पश्चिम बंगाल के सदस्यों द्वारा बच्चों के बीच पठन-पाठन एवं खेल सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सोमरा बेदिया (वि से संघ सक्रिय सदस्य) ने किया। इसके पश्चात “रामकृष्ण शरणम्” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्वामी सुखमयानंद, जिला परिषद् सदस्य पूर्वी राजेंद्र शाही मुंडा, पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही मुंडा, विडम्बर बेदिया, श्रवण बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, घनश्याम उरांव, राम उरांव, जितेन्द्र कुमार महतो आदि उपस्थित थे ।
