Advertisements
Spread the love

पुष्कर स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ट्रेनिंग में “नर्सेज डे” समारोह का आयोजन, निदेशक सुनील कुमार पुष्कर ने कहा “हमारी नर्सेज हमारा भविष्य”…

रांची ब्यूरो (अर्जुन कुमार) पुष्कर स्कूल ऑफ़ नर्सिंग ट्रेनिंग, कृष्णपुरी, चुटिया, रांची, में शुक्रवार को “नर्सेज डे” समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुनील कुमार पुष्कर ने दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया वर्ष 2023 का थीम “हमारी नर्सेज हमारा भविष्य” को छात्राओ को समझाया ।

Advertisements

एक नर्स की जिम्मेदारी को भी बताया गया छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सुनील कुमार ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी कहा कि आपने पेशा के रूप में नर्सिंग को चुना, यह बहुत अच्छी और गर्व कि बात है किन्तु आपका मकसद सिर्फ पैसा कमाने तक सीमित न हो बल्कि अपने अंदर सदैव सेवा की भावना बनाये रखना है यह आपके अंदर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है

मौके पर संस्थान के संस्थापक महेंद्र शर्मा, अनिलेश्वर शर्मा, मनीषा पुष्कर, प्राचार्य, शिक्षिकागण, समेत कई गणमान्य एवं संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे । छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।

You missed