
अनगड़ा प्रखंड समिति सम्मेलन संपन्न, रिझुवा मुंडा सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

Arjun Kumar Pramanik…..✍️
रांची/अनगड़ा । अनगड़ा प्रखंड समिति का सम्मेलन अनगड़ा ডাক बंगला में आयोजित हुआ। इस दौरान सिली विस क्षेत्र से सबसे अधिक संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञात हो कि अनगड़ा प्रखंड के 16 पंचायत खिजरी विस और 5 पंचायत सिली विस के अंतर्गत आते हैं। चूंकि सिली विस से झामुमो विधायक अमित कुमार हैं, इसलिए यहां संगठन की पकड़ मजबूत देखने को मिली। समिति गठन के दौरान भी सिली विस के कार्यकर्ताओं का वर्चस्व साफ़ झलका। लगभग तीन सौ कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में करीब अस्सी प्रतिशत प्रतिनिधित्व सिली विस का ही रहा। उल्लेखनीय है कि समिति में कुरमी समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से रिद्धुआ मुंडा को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए रिद्धुआ मुंडा और जोगेश्वर महतो के नाम सामने आए थे, लेकिन बाद में जोगेश्वर महतो ने अपना नाम वापस ले लिया। उपाध्यक्ष पद के लिए मनीष नायक, दीपक लोहरा, सुधीर मुंडा, गणेश बेदिया और अरविंद उरांव का चयन हुआ।
सचिव पद के लिए अमानुल्लाह अंसारी और सज्जाद अंसारी के नाम प्रस्तावित किए गए। कोषाध्यक्ष पद हेतु संदीप साहू और अशेखर रजवार के नाम जिला समिति को भेजे गए।
चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर सोनू मुंडा, झब्बुलाल महतो, सुजीत कुजूर, जुल्फिकार खान और विवेक्की उरांव मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिद्धुआ मुंडा ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के आशीर्वाद और अनुभव के साथ-साथ युवाओं के जोश को मिलाकर प्रखंड में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं और उनकी विफलताओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से युवा नेता राजू प्रमाणिक, अमित सिंह मुंडा उर्फ गडाम, संतोष कुमार साहू, जमल मुंडा, मधुसूदन मुंडा, हरदयाल मुंडा, कृष्णा मुंडा, श्रीनाथ मुंडा, बब्बुआ मानकी, सीताराम पातर, वनमाली महतो, राजकिशोर महतो, गोपाल लोहरा, नवीन नायक, मधु लोहरा और जगदीश कुमार शामिल थे।
Related posts:

