
रांची पुलिस ने पांच आरोपी ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार,
राँची/नामकुम। लखनऊ आर्मी इंटेलिजेंस के गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुजीत सिंह, संजीव कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, विकास कुमार उर्फ विक्की और सरवन गोप के रूप में हुई है। सभी के पास से 8.59 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ ही 60 हजार नगद, सात मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल तीन बरामद हुए हैं।
यह कार्रवाई लखनऊ सैन्य खुफिया विभाग द्वारा रांची पुलिस के साथ साझा की गई विशेष इनपुट के बाद की गई. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, रांची पुलिस ने 14 जुलाई को दोपहर 3 बजे मोरहाबादी क्षेत्र के आसपास कई ठिकानों पर छापेमारी की और इन पांचों नागरिक ड्रग तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
तस्कर को पकड़ने में नगर वरीय डीएसपी रमन थाना प्रभारी लालपुर रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य थाना के पुलिस कर्मी वआर्मी इंटेलिजेंस की टीम शामिल थी।

Related posts:

