Advertisements
Spread the love

खेलो इंडिया जुडो ” 10 का दम ” के तत्वाधान में झारखंड जुडो संघ की बैठक …

Ranchi  : केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा विभिन्न खेलों में 10,000 से अधिक बेटियों की भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु ” दस का दम ” कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू किया गया है | बता दें कि यह कार्यक्रम खेलो इंडिया यूथ गेमस् से प्रेरित है | इसी कार्यक्रम खेलो इंडिया दस का दम के तहत देश के 10 महत्वपूर्ण शहरों में महिला भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं एवम् इसी उपलक्ष्य में झारखंड की राजधानी रांची में भी खेलो इंडिया जुडो दस का दम महिला टूर्नामेंट प्रतियोगिता को लेकर एक अहम बैठक जुडो क्लब नामकुम में हुई|

Advertisements

इसके तहत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की बेटियां जुडो खेल में अपनी भागीदारी देने हेतु नामकरण करा सकती है | इस कार्यक्रम का आयोजन टाना भगत इंडोर स्टेडियम ,खेल गांव होटवार में 18 मार्च 2023 को होगा |इस प्रतियोगिता में 150 से 200 महिलाओं प्रतिभागिओं को मौका दिया जाएगा | बैठक के अध्यक्ष श्री के.एन.त्रिपाठी ,सचिव श्री परीक्षित तिवारी तथा श्री अभिषेक कुमार सिंह ,श्री उपेंद्र कुमार,आदि अन्य महत्वपूर्ण सदस्यों की उपस्थिति में यह फैसला लिया गया |