Spread the love

बिना सूचना के गोदाम निर्माण शिलान्यास पर ग्राम प्रधान ने जताई नाराजगी

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar …✍️

अनगड़ा (रांची) । कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के आईसीडीपी कोषांग, रांची द्वारा अनगड़ा प्रखंड की बिसा पंचायत अंतर्गत बिसा गांव में 100 एम.टी. क्षमता के लैम्प्स गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख दीपा उरांव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।
हालांकि इस कार्यक्रम को लेकर बिसा गांव के ग्राम प्रधान उमेश कुमार बड़ाइक ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि गांव में होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के शिलान्यास की सूचना न तो ग्राम प्रधान को दी गई और न ही पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। ग्राम प्रधान उमेश कुमार बड़ाइक ने कहा कि ग्रामसभा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा कर कार्यक्रम आयोजित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में स्थानीय प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सूचना एवं परामर्श के शिलान्यास किया जाना पेसा कानून की भावना और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा, “गांव में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी ग्राम प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों को देना आवश्यक है। बिना सूचना के शिलान्यास किया जाना स्थानीय स्वशासन व्यवस्था की अनदेखी है। हम इस प्रक्रिया का विरोध करते हैं और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।”
ग्राम प्रधान ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मांग की है कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में ग्रामसभा, ग्राम प्रधान तथा पंचायत प्रतिनिधियों को उचित सम्मान एवं सहभागिता प्रदान की जाए, ताकि विकास कार्य पारदर्शी एवं जनसहभागिता के साथ संचालित हो सकें।

You missed